Meerut News: अंडर-23 स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आज रवाना होगी टीम
- 30 मई से दो जून तक भदोही में होगी प्रतियोगितासंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। उत्तर प्रदेश अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई से दो जून तक भदोही में किया जा रहा है। इसमें मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में कई वर्गों में कुश्ती पहलवान प्रतिभाग करेंगे। इसमें फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी, 61 किलोग्राम में सागर वत्स, 70 किलोग्राम भार वर्ग में निहाल गोयल, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल वत्स, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार प्रतिभाग करेंगे।ग्रीको रोमन शैली में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार, 63 किलोग्राम में विशाल तोमर, 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल चौधरी, 72 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन सिंह, 77 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल भाटी, 82 किलोग्राम भार वर्ग में शरद चौधरी, 97 किलोग्राम भार में धीरेंद्र गुर्जर प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम तोमर, 55 किलोग्राम में सृष्टि तोमर, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी, 59 किलोग्राम भार वर्ग में लिजा तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में तनु चौहान, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी शर्मा, 72 किलोग्राम में कंचन, 76 किलोग्राम में इशिता चौधरी प्रतिभाग करेंगी। टीम आज मेरठ से भदोही के लिए रवाना होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:48 IST
Meerut News: अंडर-23 स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आज रवाना होगी टीम #TheTeamForTheUnder-23StateWrestlingChampionshipWillDepartToday. #SubahSamachar
