Rohtak News: कुलपति ने राज्यपाल को दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने शनिवार को कुलाधिपति व राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक उत्कृष्टता व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने अनुसंधान को बढ़ावा देने व नवाचार को प्रोत्साहित करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीजीआईएमएस रोहतक की भूमिका पर जोर दिया जहां प्रतिदिन लगभग 8,000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ये मरीज न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राज्यों से भी आते हैं। उन्होंने अस्पताल में आधारभूत ढांचे के उन्नयन, चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण व मरीजों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: कुलपति ने राज्यपाल को दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी #TheVice-ChancellorBriefedTheGovernorOnHealthcareServices. #SubahSamachar