Panipat News: स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर चौकीदार ने दी जान

पानीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार सुबह करीब नौ बजे चौकीदार प्रदीप कुमार (45) निवासी निंबरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रदीप करीब ढाई साल से इसी स्कूल में चौकीदार के पद पर तैनात था और अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ स्कूल परिसर में ही बने कमरों में रहता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब स्कूल खुला तो लगभग नौ बजे प्रदीप की पत्नी प्रिंसिपल कार्यालय आई। उन्हाेंने बताया कि उसके पति कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। स्कूल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस ने गेट के पास से दीवार तोड़ी। अंदर जाकर देखा तो प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि प्रदीप पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान चल रहा था। थाना मॉडल टाउन के प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में चौकीदार का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर चौकीदार ने दी जान #TheWatchmanCommittedSuicideByHangingHimselfInTheSchoolRoom. #SubahSamachar