Kangra News: बैंड-बाजे के साथ बरात थी तैयार... दिल्ली की दुल्हन परिजनों के साथ रफूचक्कर

पंचरुखी (कांगड़ा)। बरात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। घर में बैंड-बाजे की धुन पर नाच-गाना चल रहा था और शादी की खुशियां चरम पर थीं। इसी बीच सूचना मिली कि दिल्ली से आई दुल्हन अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई।यह मामला पंचरुखी क्षेत्र का है। इस संबंध में दूल्हा पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना और लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का आरोप लगाते हुए थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार युवक का रिश्ता दिल्ली निवासी युवती से हुआ था। लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दूल्हा पक्ष ने बैजनाथ में मैरिज पैलेस की व्यवस्था सहित अन्य शादी संबंधी खर्च भी उठाया था। दोनों परिवारों के बीच पहले रिंग सेरेमनी भी हो चुकी थी।शिकायत के अनुसार बरात रवाना होने से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया था। इसी दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष से गहने भेजने की बात कही। दूल्हे के पिता ने उन्हें बताया कि स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार गहने और कपड़े बारात पहुंचने पर दिए जाते हैं। इसके कुछ समय बाद संपर्क टूट गया और सूचना मिली कि लड़की पक्ष मैरिज पैलेस से चला गया है। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि घटना के कारण शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं और उन्हें मैरिज पैलेस सहित अन्य व्यवस्थाओं पर हुए खर्च का लाखों रुपये का नुकसान हुआ।उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि दूल्हा पक्ष की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 01:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kangra news hp news



Kangra News: बैंड-बाजे के साथ बरात थी तैयार... दिल्ली की दुल्हन परिजनों के साथ रफूचक्कर #KangraNewsHpNews #SubahSamachar