प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चोरियां: लगे हैं 50 सीसीटीवी, चोर कैमरे में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खाली; गुस्सा
बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फिर भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुड़े सुराग भी मिले हैं, लेकिन पीड़ित अब भी अपनी संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के जल्द खुलासे के दावे के बीच पीड़ितों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के व्यस्त मार्ग विशुनीपुर में ल 29 अगस्त की सुबह सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। शुक्लछपरा निवासी अर्जुन प्रसाद सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।धर्मशाला के गेट के ईरिक्शा खड़ा किया और बाजार चले गए। लौटे तो ई-रिक्शा गायब था। सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर जाता साफ दिखाई दिया। वाहन ही उनकी कमाई का मुख्य साधन था। ऐसे में ई-रिक्शा चोरी होने के बाद परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 03, 2026, 18:16 IST
प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चोरियां: लगे हैं 50 सीसीटीवी, चोर कैमरे में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खाली; गुस्सा #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
