Holi Party Ideas 2026: होली को बनाएं सुपरहिट, ऐसे प्लान करें धमाकेदार थीम पार्टी
Holi Party Theme Ideas: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशी, संगीत, मस्ती और अपनों के साथ यादगार पल बनाने का मौका है। आप घर पर एक छोटी सी होली पार्टी, होली मिलन या गेट-टुगेदर प्लान कर सकते हैं, हालांकि अगर ये किसी थीम पर आधारित हो तो मेहमान भी इम्प्रेस हो जाएंगे। साथ ही त्योहार और यादगार बन जाएगा। होलीको यादगार बनाने के लिए आपको बड़े हॉल या महंगे रिज़ॉर्ट की जरूरत नहीं। सही थीम, अच्छी प्लानिंग और सुरक्षित माहौल के साथ आप घर पर ही शानदार थीम बेस्ड होली पार्टी का आनंद ले सकते हैं। इस साल अगर आप भीड़भाड़ से दूर अपने घर पर एक शानदार थीम बेस्ड होली पार्टी प्लान करना चाहते हैं, तो तो यहां आपको कुछ शानदार आइडियाज दिए जा रहे है। जानिए कैसे आप कम बजट में, क्रिएटिव तरीके से और सुरक्षित माहौल में एक परफेक्ट होली पार्टी आयोजित कर सकते हैं। सही थीम चुनें थीम आपकी पार्टी की जान होती है। पहले तय करें कि आप किस तरह का माहौल चाहते हैं। ट्रेडिशनल देसी होली इस थीम की होली में ड्रेस कोडसफेद कुर्ता-पायजामा, लहंगा या साड़ी रखें। सजावट मेंगुलाल, रंगोली, फूलों की माला शामिल करें और बैरग्राउंड म्यूजिक के लिए होली के पारंपरिक गानों का चयन करें। फूलों वाली होली फूलों की थीम वाली होली पार्टी में केवल फूलों से होली खेलें।गेंदा, गुलाब और पंखुड़ियों से सजावट करें औरइको-फ्रेंडली सेलिब्रेशन को अपनाएं डीजे रेन डांस होली छोटे स्पीकर और वाटर स्प्रिंकलर से इस थीम को रोचक बनाएं।डांस फ्लोर सेटअप करें और कलर स्मोक इफेक्टशामिल करें। ऑर्गेनिक होली घर पर बने हर्बल रंगों का उपयोग करें।केमिकल फ्री गुलाल शामिल करें। इस तरह की होली थीम में बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल रखें। सजावट होली की सजावट मेंरंग-बिरंगे पर्दे और कुशन कवर, DIY फोटो बूथ, होली प्रॉप्स के साथ, रंगीन गुब्बारे और पेपर लैंप को भी उपयोग कर सकते हैं। ये सामानशहर की किसी भा स्थानीय बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाता है। होली स्पेशल मेन्यू प्लान करें होली की पार्टी बिना स्वादिष्ट खाने के अधूरी है। होली पार्टी में स्नैक्स से लेकर ड्रिंक्स और मेन कोर्स तक की सूची बना लें। स्नैक्स मेंगुजिया, दही भल्ला, पापड़ी चाट और समोसा रख सकते हैं। ड्रिंक्स मेंठंडाई,फ्रूट पंच औरआम पन्ना को शामिल कर सकते हैं। मेन कोर्स मेंपुलाव, कढ़ी-चावल, पनीर की सब्जी और नान रखी जा सकती है। म्यूजिक और गेम्स होली थीम पार्टी की पहले से एकप्लेलिस्ट बना लें। इसमेंहोली स्पेशल बॉलीवुड गाने और DJ मिक्स ट्रैक शामिल करें। पार्टी को उत्साहवर्धक और मनोरंजक बनाने के लिए कुछ गेम्स भी रख सकते हैं। जैसेकलर बैलून गेम, होली क्विज, बेस्ट ड्रेस कॉम्पिटीशन और कपल डांस चैलेंज। सुरक्षा का रखें ध्यान ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करें आंखों और चेहरे पर ज्यादा रंग न लगाएं फिसलन से बचने के लिए पानी सीमित रखें बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें बजट प्लानिंग टिप्स पहले से ही तय कर लें कि पार्टी का बजट कितना है और उसी हिसाब से सभी चीजों में खर्च को शामिल करें। जैसे सजावट के लिए 1500 से 3000 रुपये तक, खाने पर 2000 से 5000 रुपये, म्यूजिक सेटअप 1000 रुपये, रंग पर 500 से 1500 रुपये तक खर्च की संभावना होती है। लगभग 5000 से 10000 रुपये के बीच शानदार होली पार्टी आयोजिक की जा सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:54 IST
Holi Party Ideas 2026: होली को बनाएं सुपरहिट, ऐसे प्लान करें धमाकेदार थीम पार्टी #Lifestyle #National #Holi2026 #HoliParty #PartyTheme #Celebration #SubahSamachar
