Maharajganj News: एनएचएम बजट का मात्र 80.31 प्रतिशत खर्च, 1043 लाख रुपये शेष

महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवंटित बजट खर्च करने की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। कुल बजट का 80.31 प्रतिशत ही उपयोग हो सका है, जबकि 1043.52 लाख रुपये अभी खर्च होने बाकी हैं। 22 अक्तूबर तक जारी व्यय रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 5299.15 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इसके सापेक्ष 4255.63 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर बजट खर्च करने की स्थिति में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3229.26 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें से 2663.76 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के स्तर पर बजट खर्च का प्रतिशत 82.49 है। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय को आवंटित 150.09 लाख रुपये में से 137.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां बजट खर्च का प्रतिशत 91.36 रहा, जो जिले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में सबसे बेहतर है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो परतावल में 184.29 लाख रुपये के बजट के सापेक्ष 152.04 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां खर्च का प्रतिशत 82.50 है। निचलौल में 172.81 लाख रुपये में से 139.69 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां 80.83 प्रतिशत बजट का उपयोग हुआ है। इसी तरह सिसवा में 190.91 लाख रुपये के सापेक्ष 148.10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां खर्च का प्रतिशत 77.58 है। धानी में 99.07 लाख रुपये में से 77.37 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: एनएचएम बजट का मात्र 80.31 प्रतिशत खर्च, 1043 लाख रुपये शेष #ThereIsASignificantDisparityInTheStatusOfBudgetExpenditureAtTheBlockAndHealthCentreLevels. #SubahSamachar