Tehri News: बासर पट्टी के कई गांवाें में नहीं है मोबाइल कनेक्टिविटी
अपनों से बात करने के लिए जाना पड़ता है गांव से दूरनई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में बासर पट्टी के कई गांवों में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण आधुनिक युग में मोबाइल सेवा से वंचित रहने को मजबूर हैं। बासर पट्टी में केपार्स गांव निवासी वन सरपंच संजय लाल शाह ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि केपार्स, कर्णगांव, मांदरा, लस्यालगांव, गडारा,अमरसर,कपोल गांव, छतियारा और सिलुड़ी आदि गांव के लोग आज भी संचार सुविधा से वंचित हैं जिससे ग्रामीणों के मोबाइल फोन घर में बेकार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से अधिक गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए मोबाइल टावर लगाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव के लोगों को अपनों से बातचीत करने के लिए गांव से दूर जाने की मजबूरी बनी हुई है जबकि अन्य समय पर बाहर से किसी परिचित के फोन करता है तो नेटवर्क नहीं होने के कारण बातचीत नहीं हो पाती है। मोबाइल सिग्लन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवाें के बीच एक मोबाइल टावर लगता है तो क्षेत्र के दर्जनों गांव के मोबाइल उपभोक्ताओं को भी कनेक्टिविटी की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए इन गांवों के बीच में उपयुक्त स्थान पर शीघ्र ही मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:40 IST
Tehri News: बासर पट्टी के कई गांवाें में नहीं है मोबाइल कनेक्टिविटी #ThereIsNoMobileConnectivityInSeveralVillagesOfBasarPatti. #SubahSamachar
