UP: 630 किलो चांदी लेकर भागा कारोबारी, पहले ही रच ली थी साजिश; पुलिस तलाश में जुटी

आगरा में 35 से ज्यादा लोगों की 17 करोड़ रुपये की 630 किलो चांदी लेकर भागे कारोबारी ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी। आरोपी के पिता ने बेटे-बहू, पाैत्र-पाैत्री के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही थी। इससे पहले ही पीड़ित लोग सामने आ गए। वे पुलिस के पास पहुंचे। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अब पुलिस आरोपी कारोबारी की लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। थाना कमला नगर में सादाबाद, हाथरस निवासी ओमप्रकाश चाैधरी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सपना सदन, शांति नगर निवासी राहुल कुमार जैन ने भरोसे में लेकर 630 किलो चांदी ली थी। मगर वापस नहीं की। रकम भी नहीं दी गई। इस मामले में थाना कमला नगर में राहुल जैन, उसके पिता संपत कुमार जैन, भाई संभव जैन, पत्नी रिंकी जैन, उसकी मां, सुनील कुमार और गाैरव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के मुताबिक, जांच में पता चला कि राहुल जैन, पत्नी रिंकी और दो बच्चों के साथ स्कूटी पर 5 अप्रैल को घर से निकला था। इस मामले में उसके पिता संपत कुमार जैन ने 10 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस पड़ताल में लगी थी। उधर, इस बात का पता चलने पर पीड़ित लोग सामने आए। इस पर 16 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी भागने की पहले से तैयारी कर चुका था। आरोपियों की लोकेशन पता की जा रही है। हालांकि उनके मोबाइल बंद हैं। आरोपियों की तलाश में एक टीम को लगाया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 630 किलो चांदी लेकर भागा कारोबारी, पहले ही रच ली थी साजिश; पुलिस तलाश में जुटी #CityStates #Agra #AgraSilverScam #630KgSilverFraud #RahulJainAbsconding #17CroreScam #PoliceInvestigation #SubahSamachar