Meerut News: दंपती की बाइक में टक्कर मारी, विरोध करने पर पीटकर घायल किया
मवाना। गांव तिगरी निवासी आकाश तोमर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। गांव में प्रवेश करते ही छोटा हाथी वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसके व पत्नी पीट दिया। आकाश तोमर ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह बाइक से पत्नी साक्षी के साथ गांव लौट रहा था। गांव में घुसते ही तालाब के पास पहुंचा तो सामने से गांव निवासी छोटा हाथी वाहन तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहा था। जानबूझकर छोटा हाथी वाहन से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसे व पत्नी को चोटें आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आरोपी, आरोपी के भाई व पिता ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर विपिन बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 21:10 IST
Meerut News: दंपती की बाइक में टक्कर मारी, विरोध करने पर पीटकर घायल किया #TheyRammedIntoACouple'sBikeAndInjuredThemByBeatingThemUpWhenTheyProtested. #SubahSamachar
