Delhi NCR News: बदायूं से दिल्ली लाकर करते थे सप्लाई, 60 लाख की स्मैक संग तीन गिरफ्तार

-आरोपी बदायूं में राशिद से लाला था स्मैक, राशिद बलबीर से लेता था- कुल 327 ग्राम स्मैक बरामदअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। पूर्वी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने बदायूं से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गांव गंगोला, दातागंज, बदायूं, यूपी निवासी अमीन खान (24), राशिद (38) और गांव नोनी, दातागंज, बदायूं, यूपी निवासी बलबीर (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.27 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा बताई है। आरोपी अमीन राशिद से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। राशिद भी बलबीर से स्मैक लेता था। पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 12 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड को खबर मिली कि अमीन खान नामक युवक स्मैक सप्लाई करने एनएच-24, नोएडा लिंक रोड, समयपुर गांव के पास आने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने आरोपी अमीन खान को दबोच लिया। उसके पास से 291 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बदायूं में राशिद से लाया था। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद राशिद को 15 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। राशिद ने बलबीर का नाम बताया। टीम ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 15:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बदायूं से दिल्ली लाकर करते थे सप्लाई, 60 लाख की स्मैक संग तीन गिरफ्तार #TheyUsedToBringSmackFromBadaunToDelhiAndSupplyIt #ThreeArrestedWithSmackWorthRs60Lakh #SubahSamachar