Ambala News: हमीदपुर में सरकारी कर्मचारी के घर चोरी, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

मुलाना। हमीदपुर में चोरों ने एक सरकारी कर्मचारी के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद मकान में घुसकर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुखविंदर ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हमीदपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं। बीती 6 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ दोपहर बाद करीब3 बजे चंडीगढ़ में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। अगले दिन 7 फरवरी को जब वे वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। मुख्य दरवाजा और छत का दरवाजा खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 25 हजार रुपये, एक चांदी का कड़ा, एक सोने का नाक का कोका और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। संवाद----------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: हमीदपुर में सरकारी कर्मचारी के घर चोरी, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर #ThievesStoleCashAndJeweleryFromGovernmentEmployee'sHouseInHamidpur #SubahSamachar