सुबह रेकी-रात में चोरी: अंधेरे में विद्युत केबल, एलटी तार चुराते थे, 4 शातिर अरेस्ट; ग्रुप में कबाड़ी वाला भी

UP Crime: ज्ञानपुर में लगातार विद्युत उपकरणों की हो रही चोरी का शुक्रवार को पर्दाफाश हो गया। सुरियावां कोतवाली व सर्विलांस की टीम ने बिजली केबिल, एलटी तार और एबी कंडक्टर आदि चुराने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों को जंगीगंज से कोईरौना जाने वाले तिराहे से करीब 300 मीटर पहले गोपीगंज की तरफ सड़क की दाहिनीं पटरी से पकड़ा। उनके पास से भारी मात्रा में बिजली उपकरण बरामद हुए थे। पकड़े गए चार में दो नाबालिग और एक कबाड़ वाला है। जिसके यहां चोरी के सामान बेचे जाते थे। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में बिजली उपकरणों की चोरी लगातार बढ़ गई थी। चोर जिले भर में गांवों से विद्युत केबल, एलटी तार और अन्य उपकरण चुरा ले जाते थे। कई दिनों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस चोरों पर नजर बनाए हुए थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुबह रेकी-रात में चोरी: अंधेरे में विद्युत केबल, एलटी तार चुराते थे, 4 शातिर अरेस्ट; ग्रुप में कबाड़ी वाला भी #CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar