Gorakhpur News: शटर तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान पार
पाली (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के हनुमंत नगर वार्ड स्थित जिला परिषद कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घघसरा बाजार निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। चोर शटर को फैलाकर दुकान के भीतर दाखिल हुए और करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के पुराने आभूषण, पांच हजार रुपये नकद व लगभग 15 हजार रुपये की कृत्रिम आभूषण चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने तहरीर दी है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 02:52 IST
Gorakhpur News: शटर तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान पार #ThievesTargetedAShopInTheHanumantNagarWardOfGhaghsara. #SubahSamachar
