पासी समाज के उत्थान के लिए यही बेहतर समय है : कमलेश पासवान

हरदोई। भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि पासी समाज के उत्थान के लिए यही बेहतर समय है। भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान दिया है। उनकी याद और कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए पंच तीर्थ बनवाया है। एकीकृत पासी समाज की तरफ से मंगलवार को गांधी मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव पर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज 5वीं सभा है। अवध से पूर्वांचल तक पासी समाज का गढ़ है। सरकार को बनाना है। संगठित होना है। किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि समाज का ठेका लेने वालों को बताना होगा कि उन लोगों ने समाज के लिए क्या किया है। सिर्फ वोट लेने तक ही ठेका है, इसके बाद समाज के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए। दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। महिला आरक्षण बिल लाए। कहा कि आने वाला समय चुनाव का है, साल-2027 में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। 2017 से पहले प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए उद्यमी नहीं आते हैं और अब प्रदेश औद्योगिक विकास में रफ्तार पकड़ रहा है। कहा कि साल-2024 में एक संदेश दिया गया कि भाजपा सरकार बनने पर बाबा साहेब का संविधान समाप्त हो जाएगा। दो साल हो गए और संविधान वही है। कहा कि कुछ सरकारों में पासी समाज के आईएएस और आईपीएस को जिलों का चार्ज नहीं मिलता था। कहा कि जो लोग समाज के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं तो, समाज के लिए काम करने वालों को छेड़े नहीं। कहा कि समाज के लिए लड़ो, बोलो, लिखो। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सांसद अशोक रावत, सांसद जयप्रकाश, विधायक श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने समाज के संगठित और शिक्षित बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पीके वर्मा, महामंत्री अनुराग मिश्र, गांगेश पाठक, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन ओम वर्मा ने किया। जिला पंचायत में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण भारत सरकार के राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने जिला पंचायत में डाॅ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और गाडगे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभी महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पत्थरों के सामने गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं होगा, जिंदा भगवान मोदी और योगी हैं : श्याम प्रकाश अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने पासी सम्मेलन में कहा कि पत्थर की प्रतिमाओं के समाने गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं होगा। भगवान को हम भी मानते हैं, लेकिन जिंदा भगवान को। कहा कि नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जिंदा भगवान हैं। समाज के लोगों को उन्हे मानना चाहिए। दोनों ने समाज के उत्थान के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने कई उदाहरण और गांव व अपने घर के भगवान से जुड़े किस्से सुनाए। कभी हमारे घर में सुअर की बलि दी जाती थी, पर बड़े भाई ने अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए उन देवता को ही घर निकालकर गांव के बाहर जमीन में दबा दिया था। डॉ. आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम, लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन डॉ. आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष जावित्री देवी, रूपारानी गौतम, आरपी गौतम, अवनीश कुमार, शिवशंकर, लालता प्रसाद राजवंशी, शारदा बौद्ध, मनोज कुमार, डॉ. जैनुल खान, सुनील कुमार, बेबी गौतम, अरुणेंद्र गौतम,, मुकेश कुमार, अर्चना भास्कर, मुंशीलाल राही, संतोष कुमार आदि बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर में शोभायात्रा निकाली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के कार्यालय पर जन्मोत्सव में महेश बाबू गौतम, झम्मनलाल, बहोरन लाल, योगेश कुमार, अवनींद्र कुमार, दिनेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, गयादीन वर्मा आदि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फोटो 28: गांधी भवन में सम्मेलन में बोलते केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व मंचासीन जिला पंचायत अध् फोटो 28: गांधी भवन में सम्मेलन में बोलते केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व मंचासीन जिला पंचायत अध् फोटो 28: गांधी भवन में सम्मेलन में बोलते केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व मंचासीन जिला पंचायत अध् फोटो 28: गांधी भवन में सम्मेलन में बोलते केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व मंचासीन जिला पंचायत अध्

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पासी समाज के उत्थान के लिए यही बेहतर समय है : कमलेश पासवान #CityStates #Hardoi #ThisIsTheBestTimeForTheUpliftmentOfThePasiCommunity:KamleshPaswan #SubahSamachar