Meerut News: पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वालों को किया सम्मानित
- पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पालिका की ओर से किया गया समारोहसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के तहत शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया।अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। समारोह में स्वच्छ सारथी क्लब के छात्र-छात्राओं एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सूर्य देव त्यागी, डॉ. संगीता पुंडीर और शावेज अंसारी को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इसके अलावा चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा सफिया ने प्रथम, सदा ने द्वितीय और जानिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि धरती की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, जल संरक्षण और पौधरोपण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 17:25 IST
Meerut News: पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वालों को किया सम्मानित #ThoseWhoContributedToEnvironmentalProtectionWereHonored. #SubahSamachar
