Delhi News: दिलशाद कॉलोनी के प्रसन्ना पार्क में रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधानअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। एक तरफ दिल्ली में पानी की बचत करने की अपील की जा रही है, दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी स्थित प्रसन्ना पार्क में चार साल से पीने का पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। पार्क में दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे कॉलोनी के ए, बी, डी और ई ब्लॉक के लोग परेशान हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में पानी का रिसाव रोकने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। संबंधित अवर अभियंता को भी इस बारे में जानकारी दी गई। शिकायत के बाद विभाग की ओर से मौके पर खोदाई भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद पानी का रिसाव बंद नहीं हो सका। नतीजतन रोजाना हजारों लीटर साफ पीने का पानी पार्क में बहकर बर्बाद हो रहा है।आरडब्ल्यूए के महासचिव विनोद कुमार नायर ने बताया कि चार साल से यह समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उन्होंने जल बोर्ड के अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 15:39 IST
Delhi News: दिलशाद कॉलोनी के प्रसन्ना पार्क में रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद #ThousandsOfLitresOfWaterWastedDailyAtPrasannaParkInDilshadColony #SubahSamachar
