Hamirpur (Himachal) News: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया, पीछा छुड़ाने के लिए बद्दी ले जाकर करवाई शादी
चंबा। चुराह में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने, कई साल तक साथ रखने और बाद में वीडियो बनाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती के परिजनों से मामला सुलझने के बाद शादी कर ली, लेकिन इस शादी को पंचायत में दर्ज नहीं करवाया। बाद में युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसे बद्दी ले जाकर एक अन्य व्यक्ति से शादी करवाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती के अनुसार युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर वह उसे घर ले आया। इसके बाद परिजनों की सहमति से दोनों की शादी हुई, लेकिन पंचायत में इसका कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं करवाया गया। युवती का आरोप है कि युवक ने कई वर्षों तक उसे अपने साथ रखा और इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे धमकाता रहा।आरोप है कि उसने युवती की मां और दादी के करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण भी गायब कर दिए। युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसे बद्दी ले जाया गया, जहां उसकी शादी करवा दी गई। बद्दी में एक व्यक्ति ने युवती की आपबीती सुनने के बाद उसे चुराह पहुंचाया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस जांच में एक स्वर्णकार से भी पूछताछ की गई। उसने कथित तौर पर पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसके पास सोना बेचा गया था। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपों, आभूषणों और शादी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 18, 2026, 23:05 IST
Hamirpur (Himachal) News: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया, पीछा छुड़ाने के लिए बद्दी ले जाकर करवाई शादी #ThreatenedAfterMakingAnObjectionableVideo;TakenToBaddiAndMarriedOffToGetRidOfTheSituation. #SubahSamachar
