Ambala News: मंदिर में चाकू लहराते हुए पुजारी को धमकाया, भगवान की तस्वीरें भी फाड़ीं
अंबाला सिटी। सेक्टर-8 स्थित कृष्ण कृपा गीता धाम मंदिर में एक युवक ने हाथ में चाकू दिखाकर हंगामा किया। आरोपी ने मंदिर में लगी भगवान की तस्वीरों को चाकू से फाड़ दिया व हॉल का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जब पुजारी अभिषेक ने रोकने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। 10 जून की रात को हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने आरोपी सेक्टर-10 निवासी हरिंद्र धमीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट सहित सहित जान से मारने की धमकी देने की धारा 351(3) के तहत की गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि मंदिर में चाकू लेकर हंगामा करने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी हरिंद्र को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।सेक्टर-8 स्थित कृष्ण कृपा गीता धाम मंदिर के पुजारी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून की रात करीब 9 बजे वह मंदिर में मौजूद थे कि इस दौरान एक व्यक्ति सीधा मंदिर के भीतर घुस आया। पूछने पर सेक्टर-10 निवासी हरिंद्र धमीजा ने बताया था कि वह मंदिर में पूजा करने आया है। जैसे ही वह मूर्तियों के पास पहुंचा तो चाकू निकालकर लहराने लगा। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें ही चाकू दिखाकर डराना शुरू कर दिया। सीसीटीवी की सामने भी चाकू घुमाते हुए मंदिर में लगी तस्वीरों को चाकू से फाड़ दिया और हॉल का मुख्य गेट तोड़ने को प्रयास किया। जाते समय धमकाते हुए कहकर गया कि अगली बार आऊंगा तो मंदिर के सारे शीशे तोड़ दूंगा व राजू चावला को जान से मार दूंगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 03:33 IST
Ambala News: मंदिर में चाकू लहराते हुए पुजारी को धमकाया, भगवान की तस्वीरें भी फाड़ीं #ThreatenedThePriestWhileBrandishingAKnifeInTheTemple;AlsoToreUpPicturesOfTheDeity. #SubahSamachar
