Panipat News: घर में घुसकर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने खुखराना गांव में घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ करने के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी कवि गांव निवासी जतिन उर्फ कांटा, जगदीप उर्फ चीकू और गांव बलियाना रोहतक निवासी अक्षय को गिरफ्तार कर लियापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि 26 फरवरी की रात को खुखराना गांव में शुभम के घर में घुसकर हमलावरों ने मारपीट की थी। हमलावर घर और बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में भी तोड़ फोड़ कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनके कब्जे से दो कार, दो गंडासी चार डंडे बरामद किए थे। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने तीन अन्य आरोपी जतिन उर्फ कांटा, जगदीप उर्फ चीकू व अक्षय को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से डंडा और गंडासी बरामद की गई। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: घर में घुसकर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार #ThreeAccusedArrestedForEnteringTheHouseAndBeatingUpAMan #SubahSamachar