Panipat News: युवक पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र के हथवाला में युवक पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने मंगलवार शाम तीन अन्य आरोपी चुलकाना के रवि उर्फ कमांडो, समालखा शास्त्री कॉलानी के सुमित उर्फ बांदरी, डिकाडला के भूपेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। एक आरोपी रवि उर्फ कमांडो को दो दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 30 मार्च को हथवाला निवासी रिंकू ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि रवि उर्फ कमांडो ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला किया था और उसके भाई नीरज पर फायरिंग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को तीन अन्य आरोपी रवि उफ कमांडो, सुमित व भूपेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने अपने साथियों और पहले गिरफ्तार हुए हथवाला गांव निवासी राहुल के साथ मिलकर हमला किया था। राहुल और नीरज को हत्या के एक मामले में 20-20 साल की सजा हुई थी। जेल में रहने के दौरान उनकी आपस में कहासुनी हुई। वह दोनों जमानत पर बाहर आए तो बदला लेने के लिए नीरज पर हमला किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 04:27 IST
Panipat News: युवक पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार #ThreeAccusedArrestedInCaseOfFiringOnYouth #SubahSamachar
