Haryana: दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार; 1.89 करोड़ ठगी का मामला
पुलिस ने दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला जींद के न्यू हाऊसिंग बोर्ड निवासी मनोज श्योकन्द, गांव करेला निवासी पंकज व जोगेन्द्र नगर निवासी हरप्रीत है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 22 अप्रैल को धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 27 व 28 फरवरी को उनके फोन पर अनजान व्यक्ति के फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई सर्विस से बताते हुए कहा कि उनकी सिम बंद होने वाली है। उनकी आईडी से गलत ढंग से सिम खरीदी गई है। उनके खिलाफ मुबंई में एफआईआर दर्ज है। बताया गया कि उनके नंबर से न्यूड फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं। इसके बाद एक अन्य नंबर से आए फोन पर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले शख्स ने कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है। अगर वह बचना चाहते हैं तो उसके बताए गए खाता नंबरों पर पैसे ट्रांसफर करने होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:20 IST
Haryana: दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार; 1.89 करोड़ ठगी का मामला #CityStates #Haryana #Rewari #SubahSamachar
