Meerut News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे से चोरी की गई बाइक के साथ आरोपी सालिम उर्फ मन्नू, अब्दुल कादिर और यूसुफ को थाना सरूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया।सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम थाना पुलिस गांव डाहर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि जिस बाइक पर आरोपी सवार थे वह बाइक दिल्ली के थाना सीमापुरी निवासी रोहित शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। जो एक मई को चोरी हो गई थी। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार #ThreeAccusedArrestedWithStolenBike #SubahSamachar