Aligarh: फायरिंग में शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, दीवानी में लगी पुलिस करती रही इंतजार

भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार के दौरान फायरिंग कांड में फरार शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों को अलीगढ़ की बन्नादेवी पुलिस अपने साथ ले गई। बन्नादेवी थाना अंतर्गत सराय हकीम बाजार में 12 मार्च को भाजयुमो के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना में पुलिस ने भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल, अमन पंडित, प्रिंस गोयल, भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, अनुराग ठाकुर, हनी शिवाजी, भाजयुमो मंत्री योगेंद्र योगी, यशनंदन, हमजा, मन्नू पंडित, प्रखर राठी व 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें से हर्षद हिंदू, यश गुप्ता, मयंक ठाकुर, योगेंद्र योगी, प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली,नमन,काटू उर्फ गौरव, आयुष शर्मा को जेल भेज दिया था। 16 मार्च को दीवानी में पुलिस आरोपियों के सरेंडर का इंतजार कर रही थी। सरेंडर से पहले कुछ भाजपा नेता अचानक एसएसपी से मिलने गए। इसके बाद अचानक से पुलिस लाइन के पीछे गाड़ी से आए तीनों आरोपियों को बन्नादेवी पुलिस अपने साथ ले गई। भाजयुमो मंत्री शंशाक पंडित, मंडल अध्यक्ष यश गोयल व हनी शिवाजी ने सरेंडर किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh: फायरिंग में शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, दीवानी में लगी पुलिस करती रही इंतजार #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AccusedSurrender #GangWarFiring #SaraiHakimAligarh #AligarhNews #AligarhCrimeNews #ShashankPanditAligarh #SubahSamachar