Agra News: बस में सीट के लिए हंगामा करने पर तीन गिरफ्तार
किरावली। आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार को राजस्थान रोडवेज की बस में सीट के लिए सवारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। चालक ने बस को किरावली थाने के सामने रोककर पुलिस को सूचना दी। समझाने के बाद भी बुलंदशहर निवासी गौरव सागर, मोहम्मद जावेद और शाहिद शांत नहीं हुए। पुलिस ने तीनों युवकों पर शांति भंग में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:43 IST
Agra News: बस में सीट के लिए हंगामा करने पर तीन गिरफ्तार #ThreeArrestedForCreatingRuckusOverSeatInBus #SubahSamachar
