पंजाब व कैथल के लिए : गेहूं के कट्टे चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने धमतान साहिब अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने के आरोपी पंजाब के संगरूर निवासी सतगुरु, धमतान साहिब निवासी दीपक और कैथल के गांव रोहेड़ा निवासी राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।धमतान साहिब निवासी बलवान ने पिछले दिनों एफआईआर में बताया था कि उसकी धमतान साहिब अनाज मंडी में दुकान है। उसकी दुकान से गेहूं के कुछ कट्टे चोरी हो गए थे। पुलिस ने छह मई को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के संगरूर निवासी सतगुरु, धमतान साहिब निवासी दीपक व कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:00 IST
पंजाब व कैथल के लिए : गेहूं के कट्टे चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार #ThreeArrestedForStealingSacksOfWheat. #SubahSamachar
