Kullu: भुंतर में चरस समेत चार लाख की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर में पुलिस ने 28 ग्राम चरस और चार लाख नकदी के साथ तिब्बती मूल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अमेरिका में रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने भुंतर के सिउंड में नाका लगाया था। इस दौरान कार में तिब्बती मूल के कोलदेन रिगजिन (32), निवासी कांलग गेस्ट हाउस मैक्लोडगंज, धर्मशाला, जमयांग छेरिंग निवासी अमेरिका और तेजिंन क्याव निवासी योगलिंग स्कूल, जोगिंद्रा रोड मैक्लोडगंज धर्मशाला के कब्जे से 28 ग्राम चरस और चार लाख की नकदी बरामद हुई। इधर, पुलिस की कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ नंबर की कार ने सड़क किनारे एक आरोपी को टक्कर मारी। आरोपी उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu: भुंतर में चरस समेत चार लाख की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला #CityStates #Kullu #ThreeArrestedKullu #SubahSamachar