वाराणसी में ठगी के तीन केस: नौकरी दिलाने के नाम 20.50 लाख की चपत, जान से मारने की धमकी दी; जानें मामले
Varanasi News:बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी दिनेश कुमार को चितईपुर पुलिस ने शुक्रवार को करौंदी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी दिनेश कुमार ने खुद को बीएचयू कर्मी बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों को ठगा था। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही का निवासी है। खुद को बीएचयू में जूनियर लैब अटेंडेंट बताया। कहा था कि वह बायो केमिकल इंजीनियरिंग आईआईटी में तैनात है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 06:34 IST
वाराणसी में ठगी के तीन केस: नौकरी दिलाने के नाम 20.50 लाख की चपत, जान से मारने की धमकी दी; जानें मामले #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
