Chandigarh News: पंजाब में तीन दिन तेज हवाओं का अलर्ट, ठिठुरन बरकरार

पटियाला। पंजाब में अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। वीरवार को राज्य में कोहरे से राहत रही।प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई और यह भी सामान्य के आसपास रहा। रूपनगर में सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9, लुधियाना में 8.6, पटियाला में 9.3, गुरदासपुर में 5.0, होशियारपुर में 5.1, फिरोजपुर में 5.3 और एसबीएस नगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अमृतसर में 21.0, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.2, पठानकोट में 21.9, बठिंडा में 22.6, फिरोजपुर में 22.9 और होशियारपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: पंजाब में तीन दिन तेज हवाओं का अलर्ट, ठिठुरन बरकरार #Three-dayStrongWindAlertIssuedForPunjab #ColdWeatherToContinue. #SubahSamachar