वाराणसी में तीन की मौत: ट्रक ने विवाहिता को 100 मीटर तक घसीटा, 3 घंटे चक्काजाम; दो युवकों ने गंवाई जान
मिर्जामुराद के रखौना गांव के पास प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सोनी देवी (32) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गुलाब कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। मौका पाकर ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। समझाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एडीसीपी और एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए। परिजनों के अनुसार, रखौना निवासी सोनी देवी अपने पिता गुलाब कुमार निवासी निगतपुर, मिर्जापुर के साथ बीएचयू अस्पताल में भर्ती अपनी जेठानी को देखकर बाइक से घर लौट रही थीं। रखौना के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 12:21 IST
वाराणसी में तीन की मौत: ट्रक ने विवाहिता को 100 मीटर तक घसीटा, 3 घंटे चक्काजाम; दो युवकों ने गंवाई जान #CityStates #Varanasi #VaranasiAccident #RoadAccident #ThreeDeaths #SubahSamachar
