Gorakhpur News: कल से चलेंगी तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

कल से चलेंगी तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनेंगोरखपुर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन गोरखपुर से आजमगढ़, गोरखपुर कैंट से सीवान और गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी के बीच आठ से 10 जून के बीच तीन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल 08 से 10 जून तक आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और मऊ जं., भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलकर देवरिया सदर, भटनी, मऊ जं. से छूटकर दूसरे दिन आजमगढ़ रात 12:30 बजे पहुंचेगी।55041/55042 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर एवं 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस को 08 से 10 जून तक गोरखपुर कैंट के स्थान पर गोरखपुर जं. स्टेशन से किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: कल से चलेंगी तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें #ThreeExamSpecialTrainsWillRunFromTomorrow #SubahSamachar