भले ही मेडल नहीं मिला लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिला : संजना
रोहतक। जिले की बेटी संजना ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की भारोत्तोलन स्पर्धा में 29 जुलाई को हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। फोन पर बातचीत में संजना ने कहा कि पदक नहीं जीत पाने की निराशा जरूर है, लेकिन ग्लासगो में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि यहां कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिलने और उनके अनुभव जानने का मौका मिला, जो भविष्य में काम आएगा।संजना ने कहा कि वह हिम्मत नहीं हारेंगी और भारत लौटते ही एशियन गेम्स की तैयारी शुरू कर देंगी। उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में एशियन गेम्स के लिए कैंप शुरू होने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 02:45 IST
भले ही मेडल नहीं मिला लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिला : संजना #ThreeFamiliesDevastatedInTheAccident;TwoBrothersLostTheirLivesTogether. #SubahSamachar
