UP: नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूबे, दो की बची जान, एक की मौत; सुबह दर्शन-पूजन को घर से निकले थे

UP News: कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डुबने लगे। स्थानीय लोगों की सक्रियता से दो युवकों को बचा लिया गया। वहीं अभिषेक शर्मा (17) की डुबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान के बाद उनके शव को गंगा से बाहर निकाला गया। तीनों युवक सुरियावां के बारी गांव निवासी थे। सुरियावां कोतवाली के बारी गांव निवासी तीन दोस्त अभिषेक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा, विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, आशीष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा घर से करीब सात बजे के आसपास सीतामढ़ी में नहाने-घूमने और दर्शन पूजन की तैयारी कर निकलें। इन दिनों गंगा छिछली हो गई है। जिससे खतरा भी बढ़ा है। तीन दोस्त सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाने लगे। नहाते-नहाते अचानक तीनों गहरे पानी में जाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सक्रियता दिखाते हुए विशाल व आशीष को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन अभिषेक गंगा की लहरों में खो गया। काफी मशक्कत के बाद गोखाखोरों ने उसके शव को गंगा से बरामद किया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोईरौना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व गोताखोर दोनों की तैनाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूबे, दो की बची जान, एक की मौत; सुबह दर्शन-पूजन को घर से निकले थे #CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar