यूपी: हूती हमलों के बीच मक्का मदीना में फंसे बरेली के 300 लोग, सुरक्षित वतन वापसी की कर रहे दुआ

हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस कारण बरेली से उमरा पर जाने के लिए तैयार ढाई सौ यात्रियों का सफर थम गया है। वहीं, पहले से उमरा पर गए बरेली के तीन सौ यात्री मक्का और मदीना में फंसे हुए हैं। वह सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक मोहम्मद आसिम हुसैन कादरी ने बताया कि सिर्फ सऊदी अरब की एयरलाइंस ही उड़ानों का संचालन कर रही हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस की उड़ानें कैंसिल हैं। 12 अक्तूबर से अब तक कई यात्री अपने टिकट भी कैंसिल करा चुके हैं। फिलहाल 17 अक्तूबर तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। ट्रैवल एजेंसी संचालक सैयद मुशर्रफ और हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि उनके यहां से भी कई यात्री उमरा पर गए हुए हैं। वह वहां फंस गए हैं, जबकि यहां से जाने की तैयारी कर रहे लोगों ने फिलहाल अपना इरादा बदल दिया है। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि रियाद और जेद्दा में लोगों के फंसे होने की सूचना परिजनों ने अभी प्रशासन को नहीं दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: हूती हमलों के बीच मक्का मदीना में फंसे बरेली के 300 लोग, सुरक्षित वतन वापसी की कर रहे दुआ #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MeccaMadina #HouthiAttacks #Indian #SubahSamachar