Shimla: बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज में शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

शिमला पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है, जिसमे दो मुकदमों में पुलिस की ओर से बैकवर्ड लिंकेज में कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी शिमला अभिषेक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 मई को पुलिस थाना संजौली के अंतर्गत पुलिस टीम की ओर से रवि कुमार उर्फ बंटी पुत्र स्वर्गीय मंहत राम शर्मा निवासी संजौली के कब्जे से लगभग 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी के बैकवर्ड लिंकेज तकनीकी साक्ष्यों व वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी एक दुकान संचालक था तथा वह अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से विभिन्न क्यूआर स्कैनर पर धनराशि ट्रांसफर करवाता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज में शिमला पुलिस ने की कार्रवाई #CityStates #Shimla #HpChittaSuppliers #SubahSamachar