छिंदवाड़ा में नींद का झोंका या रफ्तार का कहर?: हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत

छिंदवाड़ाजिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर से हज यात्रियों को छोड़कर सिंगोड़ी लौट रही कार (MP13 AJ 4859) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ, जब सड़क पर आवागमन बेहद कम था। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिंगोड़ी निवासी नाज (पति रमजान) की हालत नाजुक होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति ने छिंदवाड़ा में ही दम तोड़ दिया। क्या बोले चिकित्सक घायलों में रमजान, शहद बी और आसमीन बानो शामिल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। पढ़ें:दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से एक ही परिवार के दो की मौत, चार गंभीर; जबलपुर रेफर कैसे हुआ हादसा नागपुर से सिंगोड़ी लौट रही कार उमरानाला क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सुबह का समय होने के कारण ट्रैफिक कम था, लेकिन तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से हादसा हो गया। हादसे में सिंगोड़ी निवासी नाज, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं रमजान, शहद बी और आसमीन बानो गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 14:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छिंदवाड़ा में नींद का झोंका या रफ्तार का कहर?: हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Chhindwara #ThreeKilled #ChhindwaraNews #ChhindwaraViralNews #ChhindwaraAccidentNews #ChhindwaraHindiNews #ChhindwaraLatestNews #SubahSamachar