Yamuna Nagar News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवती से तीन लाख रुपये हड़पे
यमुनानगर। शहर की आर्य नगर निवासी आंचल से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन लाख दो हजार रुपये हड़प लिए गए।ठगी का आरोप सेक्टर 17 निवासी विक्रांत शर्मा पर लगा है। गांधीनगर पुलिस थाने ने आंचल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस को दी शिकायत में आंचल ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी कर रोजगार के लिए विदेश जाना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात विक्रांत शर्मा से हुई, जिसने कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने उसे रोजगार के लिए आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। अप्रैल 2025 से नवंबर के बीच आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में तीन लाख दो हजार रुपये और उसके जरूरी दस्तावेज ले लिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ने आंचल को विदेश नहीं भेजा। जब उसने पैसे वापस मांगने की बात कही, तो आरोपी ने मना कर दिया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 03:28 IST
Yamuna Nagar News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवती से तीन लाख रुपये हड़पे #ThreeLakhRupeesWereGrabbedFromAGirlInTheNameOfSendingHerToAustralia #SubahSamachar
