Ambala News: घर में घुसे तीन नकाबपोश ले उड़े लाखों के आभूषण

नारायणगढ़। छोटी रशौर गांव में शुक्रवार रात को तीन नकाबपोश चोरों ने एक घर की दीवार फांदकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सौरभ सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की रात को वह अपनी पत्नी सुमीता रानी, छोटी बहन अनु रानी और माता शकुंतला देवी के साथ खाना खाकर घर के बरामदे में सो गया था। देर रात करीब 12:40 बजे वह नाहन मंडी में अपने काम के लिए घर से निकल गया। उसके जाने के महज आधे घंटे बाद रात करीब 1:10 बजे तीन पैदल आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: घर में घुसे तीन नकाबपोश ले उड़े लाखों के आभूषण #ThreeMaskedMenBrokeIntoTheHouseAndMadeOffWithJewelryWorthLakhs. #SubahSamachar