Delhi NCR News: शराब के पैसों के लिए तीन नाबालिगों ने रची थी लूटपाट की साजिश

कीर्ति नगर में फैब्रिक कारोबारी के 50 हजार और मोबाइल समेत अन्य सामान लूटने का मामलानई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में बीती 25 जून को फ्रैब्रिक कारोबारी से लूट गई रकम मामले में पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ लिया है। ये नाबालिग शराब पीने के आदी थे। उस दिन भी शराब के पैसे जुटाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके से पुलिस ने मोबाइल, एटीएम, चेकबुक और संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि, अब तक लूटे गई रकम बरामद नहीं हो सकी है।पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 25 जून की रात को फैब्रिक कारोबारी से सतगुरु राम सिंह मार्ग स्थित आईडीयूएस शोरूम के पास दो युवकों ने लूटपाट की थी। वे उस वक्त दुकान से घर जा रहे थे। घटनास्थल और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ने तीन नाबालिगों की पहचान की थी। इसके बाद तीनों आरोपियों को कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की रेलवे लाइन के पास से पकड़ लिया।इनमें से एक नाबालिग शिकायतकर्ता के यहां काम कर चुका था। उसे कारोबारी की दिनचर्या और नकदी लाने-लेजाने के बारे में जानकारी थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: शराब के पैसों के लिए तीन नाबालिगों ने रची थी लूटपाट की साजिश #ThreeMinorsHatchedAPlotToCommitRobberyToFundAlcohol. #SubahSamachar