Kullu News: सैंज की दुर्गम चार पंचायतों में तीन महीने का राशन भेजा

न्यूली (कुल्लू)। जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंज घाटी की दुर्गम चार पंचायतों को बरसात शुरू होने से पहले ही तीन महीने का राशन भेज दिया है। घाटी की इन पंचायतों के दुर्गम क्षेत्र में बसे लोगों तक समय रहते राशन पहुंच सके, इसको लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कसरत की है। लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए विभाग ने राशन डिपो के माध्यम से राशन सप्लाई किया है। दुर्गम चार पंचायतों में शैंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली और शांघड़ शामिल हैं। इनमें सस्ते राशन के 12 डिपो हैं। राशन डिपो के माध्यम से वितरित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह कदम विभाग और प्रशासन ने वर्ष 2023, 2025 में घटित आपदाओं से सबक सीखकर उठाया है। इन आपदाओं के दौरान दुर्गम पंचायतों के गांवों में राशन खत्म हो गया था और लोगों के लिए राशन हेलीकॉप्टर के माध्यम से ड्राॅप करना पड़ा था। अब विभाग और प्रशासन ने बरसात आने से पहले ही गांवों तक राशन पहुंचाने की कवायद शुरू की है। आपदा के दौरान क्षेत्र के रास्ते और सड़कें टूट गई थीं। इस कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को रोजमर्रा का सामान गांव तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। आने वाली बरसात में इस तरह के हालात पैदा न हों, इसके लिए प्रशासन और विभाग ने पहले ही तैयारियां कर ली हैं। बरसात के सीजन को देखते हुए दुर्गम क्षेत्र में बसे लोगों तक तीन महीने का एडवांस राशन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र में राशन के डिपो के माध्यम से यह राशन पहुंचाने का काम चला है। -पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी, बंजार000

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 21:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: सैंज की दुर्गम चार पंचायतों में तीन महीने का राशन भेजा #ThreeMonths'WorthOfRationsSentToFourRemotePanchayatsInSainj. #SubahSamachar