Ambala News: रास्ते के विवाद को लेकर तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला

नारायणगढ़। नबीपुर गांव में रास्ते व जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, कस्सी से हमला हो गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी उन पर हमले के आरोप लगाए है। पुलिस ने घायल नरेश की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हमले में बुजुर्ग महिला भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में टांके लगाए गए हैं। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में नबीपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 9 जून की सुबह वह अपने परिवार के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने बाड़े की तरफ जा रहा था। बाड़े व आरोपी पक्ष के मकान का रास्ता एक ही है। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे हंसराज, संजीव कुमार, सुमन कुमार, नेहा, सावित्री और रानी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जमीन हड़पने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी, कस्सी और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे, पत्नी सीमा देवी व बुजुर्ग माता सुनहरी देवी के के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी एमएलआर (मेडिकल रिपोर्ट) काटी। उधर, दूसरे पक्ष से रानी देवी ने भी नरेश कुमार सहित अन्य पर मारपीट के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: रास्ते के विवाद को लेकर तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला #ThreePeopleAttackedWithAnAxeOverADisputeRegardingAPathway. #SubahSamachar