Haridwar News: कस्साबान में झगड़ा कर रहे तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में झगड़ा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने पर भी जब नहीं माने तो विशाल कुरैशी, साहुर कुरैशी और फारूक निवासी मोहल्ला कस्साबान को गिरफ्तार कर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: कस्साबान में झगड़ा कर रहे तीन गिरफ्तार #ThreePeopleWereArrestedForFightingInKasaban #SubahSamachar