तीन पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, किया सम्मानित
झज्जर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस लाइन में विदाई समारोह हुआ। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह और डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग, एसीपी शमशेर सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समृद्धि चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवा काल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्त्तव्य परायणता के साथ पुलिस विभाग की सेवा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और कार्यशैली से युवा पुलिस कर्मी निरंतर प्ररेणा लेते रहेंगे। समारोह के दौरान मानद निरीक्षक तेजपाल सिंह को लगभग 37 वर्ष 10 माह, मानद निरीक्षक विजेंद्र सिंह को लगभग 36 वर्ष 9 माह तथा सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार को लगभग 37 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 20:37 IST
तीन पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, किया सम्मानित #ThreePolicePersonnelRetired;Honored. #SubahSamachar
