Lucknow News: एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती गुल होने पर मेरठ के तीन एसडीओ निलंबित

लखनऊ। मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन की बिजली गुल होने और 11 करोड़ की लाइन के निर्माण में गड़बड़ी बरतने के आरोप में मेरठ विद्युत वितरण निगम के तीन एसडीओ (उपखंड अधिकारी ) निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें से दो बतौर जूनियर इंजीनियर और एक एसडीओ के रूप में लखनऊ में तैनात रह चुके हैं।मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ की एमडी रिया केजरीवाल की ओर से 24 जनवरी को लिखे पत्र पर मेरठ विद्युत वितरण निगम के एमडी रवीश गुप्ता ने कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में गाजियाबाद के उपखंड लालबाग लोनी के आनंद कुमार, उपखंड गुन्नौर संभल के ऋषि शुक्ला और अमरोहा उपखंड के सतविंदर कुमार यादव हैं। इनमें से आनंद व ऋषि लेसा निर्माण सर्किल में जूनियर इंजीनियर थे। सतविंदर मोहनलालगंज उपखंड में एसडीओ रह चुके हैं। तीनों को सहारनपुर मुख्य अभियंता जोन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले एक्सईएन सुदेश कुमार, एसडीओ श्याम वीर सिंह और जेई सास्वत भूषण को निलंबित किया जा चुका है। एक्सईएन पर मेहरबानीजिस एक्सईएन की तैनाती के दौरान लापरवाही बरती गई, उसका बाल तक बांका नहीं हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उसे कौन बचा रहा है उधर, एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती गुल होने व लाइन बनाने की गड़बड़ी की जांच भी शुरू नहीं हुई है। जांच करने वालों को अब तक उससे संबंधित दस्तावेज ही नहीं दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow News



Lucknow News: एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती गुल होने पर मेरठ के तीन एसडीओ निलंबित #LucknowNews #SubahSamachar