Sonipat News: पानी भरने के विवाद में सरपंच के जेठ पर चलाईं तीन गोलियां पर बच गए

संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। गांव कैलाना में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद सरपंच के जेठ पर गांव के ही व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। व्यक्ति ने उन पर तीन गोलियां चलाई। गनीमत रही कि वह बच गए। पीड़ित ने थाना गन्नौर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरपंच के जेठ अजीत और प्रवीन के बीच नहर के पास पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद प्रवीन अपने साथी मनजीत और भूपेंद्र उर्फ मोना के साथ अजीत के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद भूपेंद्र ने अजीत के पिता रघबीर को मंदिर में बुलाया। रघबीर के साथ अजीत भी मंदिर पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। इस पर मनजीत ने अजीत की ओर तीन फायर किए। एक गोली उनके कान के पास से निकली जबकि दूसरी पैर के पास से। तीसरी गोली का भी निशाना चूक जाने से अजीत बच गए। वारदात के बाद तीनों आरोपी गोलियों की खोल उठाकर भाग गए। सूचना पर थाना गन्नौर प्रभारी बीर सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने अजीत के बयान पर मनजीत, प्रवीन और भूपेंद्र उर्फ मोना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मनजीत पर थाना मुरथल में मारपीट का मुकदमा दर्ज है जबकि दो केस गन्नौर व बड़ी में भी दर्ज थे जो निरस्त हो चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पानी भरने के विवाद में सरपंच के जेठ पर चलाईं तीन गोलियां पर बच गए #ThreeShotsFiredAtSarpanch'sBrother-in-lawDuringADisputeOverWaterCollection;HeSurvived. #SubahSamachar