स्किम्स में रैगिंग पड़ी भारी: तीन छात्र और दो इंटर्न एक सप्ताह के लिए निलंबित, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना
रैगिंग के आरोप में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) के तीन छात्र व दो इंटर्न को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर वीरवार को की गई है। इनमें दो आरोपी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 10:57 IST
स्किम्स में रैगिंग पड़ी भारी: तीन छात्र और दो इंटर्न एक सप्ताह के लिए निलंबित, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना #CityStates #Srinagar #SkimsSrinagar #Sher-i-kashmirInstituteOfMedicalSciences #RaggingIncident #SkimsRagging #ActionAgainstRagging #ThreeStudentsSuspended #SubahSamachar
