Sonipat News: ईंट और बेल्ट से पीटकर तीन श्रमिकों को किया घायल

सोनीपत। गांव लिवान में सामान लेने गए तीन श्रमिकों पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले टक्कर मारने के बाद मारपीट की और फिर अपने अन्य साथियों को बुलाकर ईंटों व बेल्टों से हमला कर दिया। हमले में तीनों श्रमिक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एचएसआईआईडीसी स्थित सेक्टर-58 की एक कंपनी में कार्यरत श्रमिक दिलखुश ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने साथी विश्वामित्र, गोविंद और मोहन के साथ सामान खरीदने के लिए लिवान गांव के गेट के पास गए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनकी बाइक से टक्कर लगने के कारण उनके पैर में चोट लग गई।आरोप है कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने गोविंद के सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।शिकायतकर्ता के अनुसार सभी आरोपियों ने मिलकर ईंटों और बेल्टों से तीनों दोस्तों पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में तीनों सड़क पर गिर गए जिसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली है जबकि उसके अन्य साथियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: ईंट और बेल्ट से पीटकर तीन श्रमिकों को किया घायल #ThreeWorkersInjuredAfterBeingBeatenWithBricksAndBelts. #SubahSamachar