Kaithal News: थार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

कैथल। गांव फरल के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से घायल आशीष की टांग काटनी पड़ी। गांव फरल निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त आशीष और लाभ सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर ढांड से मोबाइल फोन लेकर वापस गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे गांव फरल से पहले बने सेलर के पास पुंडरी की ओर से आ रही काले रंग की थार ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: थार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल #ThreeYouthsOnABikeInjuredInCollisionWithAThar. #SubahSamachar