Sagar News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दिखे बाघ-बाघिन, कैमरे में कैद हुआ रोमांचित करने वाला वीडियो

मध्य प्रदेश के नवनिर्मित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। मानसून सीजन के कारण जंगल सफारी बंद होने के ठीक आखिरी दिन पर्यटकों की किस्मत चमक गई। कोर एरिया में प्रवेश बंद होने से पहले पार्क का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को एक साथ बाघ-बाघिन का जोड़ा नजर आया। घने जंगल और पहली बारिश के खुशनुमा मौसम के बीच झाड़ियों में बैठे इस जोड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंतिम दिन पर्यटकों को मिला 'बंपर सरप्राइज' दरअसल, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आखिरी दिन था। बड़ी संख्या में पर्यटक इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि सफारी बंद होने से पहले उन्हें वन्यजीवों के दीदार हो जाएं। तभी अचानक जंगल के बीचों-बीच झाड़ियों में बाघ-बाघिन का यह जोड़ा आराम फरमाता हुआ दिखाई दिया। पर्यटकों ने बिना देर किए इस खूबसूरत और दुर्लभ नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। ये भी पढ़ें-राजा के परिजनों ने कहा- शिलांग पुलिस की गलतियों का फायदा उठा रही सोनम बाघ एन-3 और बाघिन एन-112 के रूप में हुई पहचान पार्क प्रबंधन के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे बाघों की पहचान बाघ एन-3 (N-3) और बाघिन एन-112 (N-112) के रूप में की गई है। दोनों ही बारिश के बाद बदले मौसम का आनंद लेते हुए बेहद शांत मुद्रा में बैठे नजर आ रहे थे। सफारी के अंतिम दिन इस तरह का नजारा दिखना पर्यटकों के लिए किसी बड़े जैकपॉट से कम नहीं था। तीन महीने तक बंद रहेंगे सफारी के रास्ते वन्यप्राणियों के प्रजनन काल (ब्रीडिंग सीजन) और बारिश के मौसम में कच्चे रास्तों की खराब स्थिति को देखते हुए 30 जून से 30 सितंबर तक के लिए टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अब अगले तीन महीनों तक पर्यटक यहां प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पार्क के गेट अब आगामी 1 अक्टूबर से दोबारा पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। 25 से अधिक बाघों का है बसेरा गौरतलब है कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 25 से अधिक बाघ मौजूद हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में जंगल के भीतर मानवीय दखलंदाजी और वाहनों का शोर बंद हो जाता है, जिसके कारण बाघ और अन्य हिंसक वन्यजीव बेहद निडर होकर रास्तों और खुले मैदानों में विचरण करते हैं। सफारी बंद होने के ठीक पहले मिला यह दीदार सोशल मीडिया पर वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 15:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sagar News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दिखे बाघ-बाघिन, कैमरे में कैद हुआ रोमांचित करने वाला वीडियो #CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SubahSamachar