टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 'जिंदगी भर के लिए...', घटना के बाद एक्टर ने लाइक किया 'हीरोपंती' का मीम; जानें मामला
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब घटना के कुछ दिनों बाद टाइगर ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से जुड़ी एक पोस्ट को लाइक किया है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। टाइगर ने लाइक किया 'हीरोपंती' का मीम टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लाइक की है, जिसमें साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'हीरोपंती' का एक सीन दिखाया गया है। इस सीन में कृति सैनन बाइक पर टाइगर के पीछे बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो पर लिखा है, 'भाई, रात भर के लिए क्या, जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता।' यह मीम फिल्म के गाने 'रात भर' से जुड़ा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि टाइगर ने जानबूझकर इस पोस्ट को लाइक किया है या फिर ऐसा गलती से हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 13:21 IST
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 'जिंदगी भर के लिए...', घटना के बाद एक्टर ने लाइक किया 'हीरोपंती' का मीम; जानें मामला #Bollywood #Entertainment #National #TigerShroff #TigerShroffNews #TigerShroffAttack #TigerShroffFiringNews #TigerShroffFiringCase #TigerShroffFiringCaseUpdate #TigerShroffInstagram #TigerShroffMeme #SubahSamachar
